चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎. Amy Blankenship

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎ - Amy Blankenship страница 20

चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎ - Amy Blankenship

Скачать книгу

था। क्योंकि अधिकतर सुरक्षा कर्मी इच्छाधारी थे, तो वे पिशाचों को सूंघ सकते थे, भले ही उन में कोई बाहरी लक्षण न नज़र आ रहे हों।

      एक सामान्य पिशाच का फैशन सेंस प्राचीन भीड़ से संबन्धित प्रतीत होता था। हालांकि पिछले कुछ महीनों में लगभग 10 ने बिजनेस सूट में, या बस मामूली क्लब की पोशाक में अंदर घुसने का प्रयास किया था। यही कारण था कि अब वे रूप-रंग की बजाए महक पर अधिक भरोसा कर रहे थे। पहला नियम.....मालिकों में से किसी एक की इजाज़त के बिना किसी भी पिशाच को घुसने न दिया जाये।

      "आपको यहाँ क्या काम है?" निक ने अपने इंसानी श्रोताओं के कारण व्यावसायिक लहजा बनाने का प्रयास करते हुए पूछा। आदमी ने अपनी गर्दन एक ओर को झुकाई और एक कुटिल मुस्कान दी, जिसने निक के पेट में खलबली मचा दी।

      "मैं अंदर जाना पसंद करूंगा।" रेवेन ने कहा, जबकि उसने अपनी पुतलियों को फैलाते हुए अपनी शक्तियों का प्रयोग किया, जो पैशाचिक बाध्यता जादू के अंतर्गत आने वाले किसी को भी सम्मोहित करने में सक्षम थीं।

      निक ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा। आदमी के बाल काले थे, जिनके सिरों पर गुलाबी रंग किया हुआ था, जो उसके चेहरे पर बिखरे हुए थे। वह युवा था; शायद पच्चीस का भी नहीं होगा, उसकी त्वचा पीली थी और आँखों के आस-पास मोटा लाइनर लगा हुआ था। उसके होंठों पर काली लिपस्टिक सजी थी, यहाँ तक कि उसके नाखूनों पर भी काली नेल पॉलिश लगी हुई थी।

      "माफ कीजिएगा श्रीमान......" निक पिशाच की हर चेष्टा पर नज़र रखते हुए एकदम स्थिर खड़ा रहा। आकार और उम्र चाहे कुछ भी हो, पिशाच खतरनाक होते थे, और उन्हें कम कर के नहीं आँका जा सकता था।

      "रेवेन, मुझे रेवेन कहिए," आदमी ने सोचते हुए जवाब दिया कि जैगुआर को कितनी दूर तक उकसाया जा सकता है।

      "माफ करना रेवेन, हम अपनी पूरी क्षमता में हैं।" निक ने समझाया, जबकि उसने अपनी उँगलियाँ अपनी दो शॉट वाली डेरिंजर पर लपेट लीं, यह उसकी चमड़े की जैकेट की जेब

Скачать книгу