सात ग्रह. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу सात ग्रह - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo страница 12

सात ग्रह - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Скачать книгу

जैम को एक फूल तक घसीट ले गई, जिसने उन्हें अंदर खींच लिया। वे खुशबूदार पराग के नर्म कालीन पर गिरे। फूल, जो बाहर से गहरे नीले थे, अंदर से या तो पीले थे, या हल्के गुलाबी, और उनका पराग नारंगी था। जैम को चकित होने का समय भी नहीं मिला, क्योंकि वे दोनों नरमी से फूल के बाहर फेंक दिये गए। उन दोनों दोस्तों ने लगातार हँसना शुरू कर दिया।

      जाइरा ने हँसी के बीच समझाने का प्रयास किया, कि फूलों के अंदर की तरफ एक हँसाने वाला द्रव स्रावित होता है।

      उस बिन्दु पर जैम स्वयं ही उड़ने को तैयार था, और उसने जाइरा से खुद को छुड़ा लिया, जो एक क्षण पहले तक उसे कस कर पकड़े हुए थी।

      मनोरंजन अपने शिखर पर था और जैम ने फूलों के अंदर जाना और फिर बाहर आना जारी रखा।

      जाइरा ने उसके पास जाने की कोशिश कि: वह भूल गई थी कि हँसाने वाले द्रव की बहुत ज़्यादा मात्रा सच्चाई से उसका संपर्क तोड़ देगी।

      वह समय बहुत दूर नहीं था जब यह होने वाला था। जैम अपनी सुधबुध खो बैठा और खतरनाक ढंग से निषिद्ध क्षेत्र के करीब जाने लगा।

      जाइरा ने सोचा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उसे बीच में पड़ना होगा: वरना नुकीले क्रिस्टल उसे मार डालेंगे। हालांकि जैम उतनी ही गति से बढ़ रहा था, जो उसकी थी। फिर भी उस तक पहुँचना असंभव हो रहा था। उसने वायु आपूर्तियाँ अपनी जेब से खींच कर निकाल दीं और उन्हें तेज़ी से जाने के लिए नियोजित किया। वह अपने दोस्त तक पहुंची, जो हंस रहा था और जिसे आने वाले खतरे का आभास तक नहीं था, और उसने उसे दीवार से टकराने से क्षण भर पहले ही खींच कर दूर कर दिया।

      वह उसे फूलों से दूर ले आई और उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक वे ज़मीन पर नहीं आ गए। जैसे ही वे सही ऊर्ध्ववाह तक पहुंचे, उसने उसे वायु आपूर्तियाँ वापस कर दीं। जब वह उसे घाटी के किनारे की शरण में ला रही थी, उसने उसे कस कर बाहों में जकड़े रखा।

      वे जानते थे कि उन्होंने अपने जीवन को करीब-करीब खतरे में डाल ही दिया था, लेकिन वे अपना हँसना नहीं रोक सके। वे ज़मीन पर अगल-बगल लेट गए, और खुशी-खुशी घर जाने से पहले हँसाने वाले

Скачать книгу