सात ग्रह. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу सात ग्रह - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo страница 15

सात ग्रह - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Скачать книгу

रूप से।” रमेई ने कहना जारी रखा, “लेकिन यह जानना आवश्यक है कि किरवीर तथा उस प्राणी को, जो इसे प्रयोग करता है, उसको दिशा कैसे दें। यह समय के प्रारम्भ से मौजूद है। इसका तत्व हल्का और अचेत है। कोई चीज़ इस को नष्ट नहीं कर सकती। यह विघटित हो सकता है और फिर पैदा हो सकता है तथा अपने रक्षक पर भरोसा करने की प्रवृत्ति रखता है। इसे टर्सल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा, छह और वस्तुएँ हैं, जिनके साथ प्राणी अंतःक्रिया कर सकता है। वह कारण, जिससे किरवीर संरेखण के समय इतना शक्तिशाली हो जाता है, वह है टर्सल में इसके सभी तत्वों का घनीभूत होना।

      बुद्धिमान लोगों ने इन वस्तुओं के लिए अपनी मुहिम आरंभ की थी। उन्होंने स्वयं को सौरमंडल के छह ग्रहों में पाया। एक बार जब उन्होंने उन्हें ढूंढ लिया, बुद्धिमान आदमियों ने सच्चाई को अनुवादित करने का प्रयास किया, और वही है, जो उन्होंने चर्मपत्र पर लिखा, लेकिन वे उस समय के क्रूरतम संरेखण युद्धों में से एक के द्वारा रोक दिये गए। इसलिए, यह एहसास करने के बाद कि एकीकरण असंभव है, उनमें से हर एक ने अपनी वस्तु को अपने ग्रह पर छुपा दिया, ताकि यह दुश्मनों के हाथ में न पड़ जाए। जैसा कि तुम जानते हो, हमारे सौरमंडल के कुछ, या सभी ग्रह जब अपनी कक्षा में अपनी परिक्रमा पूरी करते हैं, तो वे आवर्ती ढंग से एक ही रेखा में होते हैं। इससे आंशिक या सम्पूर्ण संरेखण होता है। जितने अधिक ग्रह इसमें सम्मिलित होते हैं, उतना अधिक किरवीर का विलक्षणतम भौतिक घटना और निवासियों की भावनात्मक स्थिरता पर प्रभाव होता है। स्पष्ट तौर पर, सम्पूर्ण संरेखण के समय यह अपने शिखर पर होता है। ग्रहों की निकटता, जो इस प्रक्रिया से जुड़ी हुई होती है, उसने आत्माओं को झकझोर दिया और नस्लीय युद्धों को सक्रिय कर दिया। जैसे जैसे समय गुज़रता गया, विभिन्न लोगों में शांति, स्थिरता, तथा हर नस्ल को अपने स्वयं के रिवाजों तथा परम्पराओं के अनुसार विकसित होने देने के विचार के द्वारा अखंडता विकसित हुई। इसने उस गठबंधन के निर्माण की राह को आसान कर दिया, जिसका तुम लोग प्रतिनिधित्व

Скачать книгу