सात ग्रह. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу सात ग्रह - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo страница 3

सात ग्रह - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Скачать книгу

ने उसकी सेवा में स्थानीय फलों का एक प्याला प्रस्तुत किया, ताकि वह एक लंबी अंतरग्रहीय यात्रा के बाद तरो-ताज़ा हो सके। वह सोच रहा था कि जनरल के लिए बेहतर होगा कि वह बैठ जाए, क्योंकि उसे एक असामान्य घटना के बारे में सूचित करना था।

      “एक अजीब घटना हुई है, जिसकी सूचना आपको देनी आवश्यक है।” मैस्टिगो ने कहना आरंभ किया। “दो बोनोबी दिनों पहले एक व्यापारिक अन्तरिक्ष यान को रोकना पड़ा, क्योंकि वह बिना अनुमति के हमारे क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। पहरेदार उसे समय पर रोकने में असफल रहे, और जब तक हम इसके असल खतरों का अंदाज़ा लगा पाते, इसने खामोशी के समुद्र में डुबकी मार दी।

      हमने थोड़ी खोज-बीन की तो हमने पाया कि इसके मालिक ने इसे कथित तौर पर एक यूमेनी औरत को बेच दिया था। मैं ने कथित लैंडिंग क्षेत्र की जांच करने के लिए कुछ सिपाहियों को गश्त पर भेजा। लेकिन आप जानते हैं, कि खामोशी के समुद्र से किसी प्रकार का सिग्नल प्राप्त करना असंभव है। इसलिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो वह है इंतज़ार।”

      ऐसे अप्रासंगिक तथ्य पर राज्यपाल की दृढ़ता देख कर रुएग्रा झुँझला गया और उसने पूछा:

      “इसमें इतना अजीब क्या है? मैं समझा नहीं।”

      “देखिये यह कहाँ जा रहा था.....” मैस्टिगो ने खामोशी के समुद्र के नक्शे की तरफ इशारा करते हुए कहा।

      “यह वही जगह है, जहां बोनोबियों का पुराना पवित्र किला है।” रुएग्रा फुसफुसाया।

      “यही वजह है कि मैं ने ऐसी मामूली घटना की सूचना आपको देने की हिम्मत की। मैं ने क्षेत्र की जांच करने के लिए एक दल को भेजा था। यह केवल इत्तेफाक भी हो सकता है, लेकिन दुख उठाने से बेहतर है कि सुरक्षित रहा जाए। वह जगह रहस्यों से भरी हुई है। संचार और रडार संकेतों की कमी के चलते वह बग़ावत की शुरूआत करने के लिए एक आदर्श मुख्यालय बन सकता है। वह एक ब्लैक होल की तरह है।”

      “तुम सही कह रहे हो।

Скачать книгу