चौथाई चाँद. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу चौथाई चाँद - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo страница 3

चौथाई चाँद - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Скачать книгу

जवाब दिया। “तुम जानती हो कि जब तक डैड उसे नहीं बुलाएँगे, वह एक इंच भी नहीं हिलेगा....”

      तब ज्यूलिया अपने पति की तरफ पलटी:

      “वह उस कमरे में तब से है जब से मैं उसे स्कूल से ले कर आई हूँ। वह और भी बिगड़ता जा रहा है।”

      “क्या हमने यह तय नहीं किया था कि वह इस समय से अपने दम पर छुटकारा पा लेगा?”

      "मैं उस क्षेत्र में थी... मैं किराने का सामान ले रही थी..."

      "तुम हमेशा उसको बचाने के लिए बहाने खोजती हो, लेकिन फिर तुम्हीं उसके व्यवहार के बारे में शिकायत करती हो!"

      कार्लो अस्वीकृति के भाव में अपना सिर हिला रहा था। फिर वह काउच से उठा और बच्चे के कमरे में गया।

      वह कमरे में बिना दस्तक दिये दाखिल हुआ, और उसने एलियो को बिलकुल उसी जगह पर पाया, जहां ज्यूलिया ने उसे छोड़ा था। वह भावहीन आँखों से छत की ओर घूर रहा था, उसने अब भी अपने सफ़ेद वाईफाई हेडफोन पहने थे, और अब तक अपने जूते भी नहीं उतारे थे।

      कार्लो को विश्वास नहीं हुआ कि यह वही लड़का है, जिसके साथ वह हमेशा साइकल की सवारी पर जाया करता था। अब वह 16 साल का था, उसके जितना ही लंबा था, और उसकी हरी आँखें अब भी खूबसूरत थीं, लेकिन वह ऐसी दिख रही थीं, जैसे वे निष्प्राण हों। पिछले कुछ सालों में वह अवसाद से पीड़ित था। कार्लो ने उसकी हँसी इतने लंबे समय से नहीं सुनी थी कि वह उसकी आवाज़ भी भूल गया था। उसे दुख होता था कि वह अब उसके साथ उतना समय नहीं बिता पाता, जैसा पहले बिताता था। हालांकि उसे संदेह था कि अब उसके ध्यान देने का कोई असर होगा।

      दुर्भाग्य से अब से काफी साल पहले कार्लो की नौकरी चली गई थी, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए थे। कमाई में वृद्धि के बाद, कंपनी को कई अन्य कपनियों की तरह विदेशों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

      कार्लो ने नई नौकरी पाने के लिए संघर्ष किया। आखिरकार, उसे एक दूसरे शहर में एक नौकरी की पेशकश की गई। हर दिन उसे काफी दूरी तय करनी पड़ती थी, और यातायात के कई साधन बदलने पड़ते थे, जिसके कारण उसे दिन के अधिकतर समय अपने परिवार से दूर रहना पड़ता था। वह घर लौटने पर इतना

Скачать книгу