चौथाई चाँद. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу चौथाई चाँद - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo страница 4

चौथाई चाँद - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Скачать книгу

नहीं करेगा, वरना हम उसे ग्रीष्म शिविर में नहीं भेज पाएंगे.....हम उसे ग्रीष्म स्कूल नहीं जाने दे सकते....वह ऊब जाएगा!”

      “ज्यूलिया, आम तौर पर दूसरे बच्चे ग्रीष्म स्कूल में मज़े करते हैं। फ्रेन्सेस्का और ज्यूसेप के बच्चे बहुत मज़ा करते हैं। तुम अच्छी तरह जानती हो कि वह ग्रीष्म शिविर में कुछ नहीं करने वाला! हमें दूसरा विकल्प ढूँढना पड़ेगा, कुछ ऐसा, जो उसे संघर्ष करने के लिए उकसाए। वह तो जीवित ही नहीं दिखता। तुम्हें याद है, जब हम उसकी उम्र के थे तो कितने जीवन से भरे हुए थे?”

      “बिलकुल याद है! मेरी माँ दरवाजे पर चिल्लाती थीं कि खाना तैयार है। लेकिन अधिकतर समय मैं उन्हें सुनती ही नहीं थी, क्योंकि मैं खेतों में दौड़ने और घास पर लोटने में व्यस्त होती थी। हम स्वतंत्र और खुश थे। निश्चित रूप से हम शहर में उसे वह ज़िंदगी नहीं दे सकते। फिर भी, वह नहीं जानता कि ग्रीष्म शिविर का अधिक से अधिक लाभ कैसे उठाएँ। उसके कोई दोस्त नहीं हैं, उसकी इस नीरसता, जिसमें वह जी रहा है, को दूर करने में उसकी सहायता करने के लिए हम किसी को नहीं बुला सकते। वह किसी को अपने से जुडने नहीं देता। कभी कभी मैं खुद से पूछती हूँ कि वह हमारे बारे में कैसा सोचता है। जब भी मैं उसे गले लगाना चाहती हूँ, वह कतरा कर निकल जाता है....”

      “ज्यूलिया, किशोर अपनी माँ द्वारा लिपटाया जाना पसंद नहीं करते। मुझे यकीन है कि वह अब भी हमसे प्यार करता है, लेकिन हम उससे सही तरीके से संवाद नहीं कर पा रहे हैं। हमें कोई नया रास्ता खोजना होगा। हमें एक ऐसा रास्ता ढूँढना होगा जो उसे जगा सके। शायद वह इडा से बात कर सके? उसके दो जवान लड़के हैं। हो सकता है वह हमें कुछ काम की सलाह दे सके।”

      “क्या तुम्हें डर है कि वह लिबेरो के जैसा हो जाएगा? कि वह किसी आनुवांशिक मनोवैज्ञानिक विकार से पीड़ित है?”

      “नहीं, लिबेरो के साथ मामला दूसरा है। उसकी समस्या उसके पिता की मृत्यु की वजह से थी। लेकिन एक कॉमन बात है, और इडा का अनुभव उपयोगी हो सकता है। जैसे ही वे ग्रामीण इलाके में रहने

Скачать книгу