चौथाई चाँद. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Чтение книги онлайн.

Читать онлайн книгу चौथाई चाँद - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo страница 6

चौथाई चाँद - Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Скачать книгу

नहीं!”

      एलियो ने बहस खत्म करने के लिए उससे माफी मांग ली, जिससे वह और भी थका हुआ महसूस करने लगा।

      “माफ करना।” उसने कहा।

      उन सतही क्षमायाचनाओं ने गाइया को और अधिक नाराज़ कर दिया। हालाँकि, वह अपने भाई के लिए चिंता में डूबी, उसके पीछे-पीछे चलती रही।

      रविवार सुबह तक, कार्लो और जूलिया ने आखिरकार एक निर्णय लिया। जब वे नाश्ता बना रहे थे, वे अपने विचार पर चर्चा करते हुए अपने बच्चों के जागने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

      "वह कितनी अच्छी है कि उसने यह प्रस्ताव रखा। उम्मीद है, बच्चे अच्छा व्यवहार करेंगे।" अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ जूलिया ने कहा।

      यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन अब जब वे इसे ले चुके थे, कार्लो और वह इसके बारे में अजीब तरह से उत्साहित महसूस कर रहे थे।

      "गाइया ख़ुश होगी।" कार्लो ने कहा। "दूसरी ओर, एलियो, हमेशा की तरह उदासीन रहेगा।"

      "मुझे नहीं लगता...समर कैंप में गाइया ने बहुत सारे बच्चों से दोस्ती की थी। वह नाराज़ हो जाएगी। और जहां तक एलियो की बात है, वह वैसे भी उससे नफरत करेगा।" ज्यूलिया ने टिप्पणी की।

      "मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता। मैं उन्हें जगाने जा रहा हूं।" कार्लो ने दृढ़ स्वर में कहा, और उन्हें उनके नाम से पुकारते हुए उनके कमरों की ओर चल दिया।

      उसने उन्हें मुंह भी नहीं धोने दिया।

      "तुम्हारी माँ ने और मैंने मिल कर फैसला किया है कि तुम लोग गर्मियों में क्या करने जा रहे हो। स्कूल शुक्रवार को बंद होंगे और रविवार की सुबह तुम लोग अपना सामान पैक कर के ट्रेन के स्टेशन पर नज़र आओगे!"

      "लेकिन समर कैंप अभी एक-दो हफ्तों तक शुरू नहीं होगा!" गाइया ने चिंतित होकर अपनी माँ की ओर देखते हुए पूछा, जो रसोई के दरवाजे पर खड़ी देख रही थी कि गलियारे में क्या चल रहा है।

      “दरअसल इस बार तुम समर कैंप नहीं जाओगी,” ज्यूलिया ने जवाब दिया, तो गाइया का डर सच साबित हो गया। “हम ने सोचा कि हम तुम्हें पुराने जमाने की तरह गरमियाँ बिताने का एक मौका दें; जैसे कभी हम बिताया करते थे, जब हम तुम्हारी

Скачать книгу